
बयूरो : जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में कुछ दिन पहले BMW की लूट करने वाले 2 बदमाशों हर्षदीप सिंह ( हर्ष), राज करण सिंह (बंटी) को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से BMW कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पुछताछ करने पर पता इनमें दो सगे भाई है और एक इनका चचेरा भाई जरकरण सिंह उर्फ बल्लू भी लूट की वारदातों में शामिल है।











