Home Punjab जालंधर : 2022 विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की बनेगी सरकार...

जालंधर : 2022 विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की बनेगी सरकार : लोकसभा इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा

(पूजा मेहरा) : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। पार्टी की ओर से हलकों के उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। राजनीतिक पार्टियों में टक्कर इस बार जबरदस्त होगी।

जानकारी देते हुए लोकसभा इंचार्ज जालंधर रमणीक सिंह रंधावा ने कहा कि हमें विश्वास है कि लोग प्यार और विश्वास बख्शेंगे। आम आदमी पार्टी साफ तौर पर 2022 के चुनाव की फ्रंट रनर बन रही है। चुनावों में जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।