
ब्यूरो : पंजाबी गायक KS मक्खन को सरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है मक्खन के पास से अवैध पिस्तौल भी मिली है। मक्खन के वकील सरी पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं और कुछ ही देर में मक्खन को जमानत भी मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि सरी में कुछ युवकों की तरफ से गोलियां चलाई गई थी। वह युवक दौड़ते हुए केएस मक्खन के पास आकर रुक गए थे। ऐसे में पुलिस ने उन युवकों के साथ-साथ मक्खन को भी हिरासत में ले लिया। इस गोलीकांड में मक्खन का कोई रोल है या नहीं, इस बारे अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।










