Home Crime जालंधर : घोटाला! केजरीवाल के नाम पर खोले महिलाओं के ACCOUNT, मामला...

जालंधर : घोटाला! केजरीवाल के नाम पर खोले महिलाओं के ACCOUNT, मामला पहुंचा थाने 

(पूजा मेहरा) : 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए कई वायदे कर रही हैं ऐसा ही एक वायदा आम आदमी पार्टी ने किया। जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ₹1000 उनके अकाउंट में डालेंगे। जिससे कई बैंक वालों ने इसका फायदा उठाया जहां पर महिलाओं के नाम पर एकाउंट खोल उनके आकाउंट से ट्रांजैक्शन करवाई सारा मामला भार्गव कैंप थाने में पहुंच गया है जहां पीड़ितों ने हंगामा किया।

पीड़िता परमजीत कौर निवासी तिलक नगर ने बताया की उनके पड़ोसी करण कपूर ओर सोनिया जिन्होंने हमें कहा कि केजरीवाल का अकाउंट खुलवा लो दो ₹1000 आपके अकाउंट में आएंगे जिसके बाद मैं अकाउंट खुलवाने के लिए गई तो उन्होंने कहा कि बैंक में बहुत भीड़ होती है गाड़ी में ही कर्मचारी बैठे हैं आपका काम यही हो जाएगा। पीड़ितों द्वारा इनोसेंट बैंक बताया जा रहा है।