Home Punjab केडी भंडारी के लिए बहू नमिता भंडारी ने मांगे वोट, बोली :...

केडी भंडारी के लिए बहू नमिता भंडारी ने मांगे वोट, बोली : केडी भंडारी को वोट-विकास को वोट

बयूरो : भारतीय जनता पार्टी जालंधर नॉर्थ प्रत्याशी केडी भंडारी के लिए आज उनकी बहू नमिता भंडारी ने क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार किया| इस दौरान नमिता भंडारी ने इलाका निवासियों को विनती की कि क्षेत्र के विकास को दोबारा से शुरू करवाने के लिए और एक बार फिर से 2007 से 2017 तक जालंधर नॉर्थ के कार्यकाल को दोबारा लाने के लिए 20 फरवरी को एक-एक वोट केडी भंडारी को देकर विजय बनाएं|नमिता भंडारी ने कहा जालंधर नॉर्थ का रिकॉर्ड विकास केडी भंडारी के कार्यकाल में हुआ है और हम सभी जानते हैं कि जालंधर नॉर्थ के सभी बड़े प्रोजेक्ट चाहे वह अंडर ब्रिज हो,फ्लाईओवर हो, गरीबों के लिए अस्पताल हो, हाई टेंशन वायर से लोगों को दूर करना हो या फिर गरीबों की छतों की रिपेयर के लिए उनकी सहायता हो, इलाके को अपराध मुक्त करना हो केडी भंडारी का कार्यकाल जालंधर नॉर्थ के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा है|नमिता भंडारी ने कहा मैं लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि भंडारी परिवार हमेशा ही जालंधर नॉर्थ के लोगों की सेवा में तत्पर रहेगा, आप सभी एक बार 20 फरवरी को केडी भंडारी को सफल बनाएं और क्षेत्र को तरक्की की राह पर लेकर जाएं| इस दौरान इलाका निवासियों ने नमिता भंडारी को सम्मानित करते हुए कहा कि केडी भंडारी द्वारा क्षेत्र को अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए काम की बदौलत ही एक बार फिर से 10 मार्च को क्षेत्र की कमान केडी भंडारी को सौंपी जाएगी।