
ब्यूरो : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता और अमृतसर से पार्टी प्रत्याशी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में SC ने 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 24 फरवरी को मजीठिया निचली अदालत में समर्पण का नियमित जमानत की मांग करें। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अकाली दल के वर्करों में खुशी की लहर दौड़ आई है। अब मजीठिया बिना डरे चुनाव प्रचार कर सकेंगे।










