Home Crime जालंधर : पानी में बहता मिला शव, इलाके में सनसनी, मौके पर...

जालंधर : पानी में बहता मिला शव, इलाके में सनसनी, मौके पर AAP उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने लगाए गम्भीर आरोप, पढ़ें व देखें 

(पूजा मेहरा) : आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती गुजा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर गली में सीवरेज के पानी के साथ एक अज्ञात शव बहता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार अभी पता नहीं लगा है कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि शव पीछे से ही बहता हुआ आगे आया है।बता दे कि बारिश की वजह से जालंधर में कई इलाकों में पानी इकट्ठा हुआ है। विशेष तौर पर आज दोपहर ही AAP उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने वेस्ट इलाके तो वरिष्ठ भाजपा नेता केडी भंडारी ने नार्थ हल्के की पोल खोली थी।फिलहाल अभी पता नहीं लगा है कि शव कब का पानी में बह रहा है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान भी नही हो पाई है और मौके पर पुलिस पहुंच गई है।