
बयूरो : जैसे ही चुनाव कमीशन ने पांच राज्यों में चुनाव घोषित किए वैसे ही जालंधर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी एक कार्यक्रम में शिरकत करने जालंधर पहुंची थी जो कि तत्पश्चात अकाली दल छोड़ भाजपा में आए सरबजीत मक्कड़ के घर पहुंची और उनसे राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की तथा जालंधर कैंट से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने की बात। इस दौरान भाजपा नेत्री लिखी ने पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत से सरबजीत मक्कड़ की फोन पर बात भी करवाई जिन्होंने 2022 में हो रहे चुनावों में जालंधर कैंट से सरबजीत मक्कड़ को टिकट देने का आश्वासन दिया।

वही मीनाक्षी लेखी के दौरे पश्चात सरबजीत मक्कड़ के बेटे एडवोकेट मनसिमरन सिंह मक्कड़ जोकि यूथ अकाली दल में राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे ने राष्ट्रीय प्रधान परमहंस रूमाना को अपना निजी कारणों करके इस्तीफा भेज दिया। इस बारे में सिमरन ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि किन्ही कारणों से वह यूथ अकाली दल में अब कार्य नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने इस्तीफा भेजा है।










