
(पूजा मेहरा) : भारतीय जीनगर समाज की ओर से श्री बाबा रामदेव जीनगर समाज धर्मशाला रस्ता मोहल्ला में निशुल्क दांतों का चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। जोकि रविवार सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक लगेगा।
जानकारी देते हुए प्रधान गोपाल चायल, उपप्रधान गजानंद चौहान महामंत्री सुरेश चायल, कोपाध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि कैम्प में बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम जिसमें सेवा सिंह डेंटल सर्जन, डॉ सतनाम सिंह डेंटिस्ट, डॉ हरजिंदर सिंह, डॉ सतीश आसेरी मरीजों का चेकअप करेंगे। इसी के साथ दवाइयां व एक्सरे निशुल्क किया जाएगा। जनता से अपील करते हैं कि सोशल डिस्टेंस की पालना करें व मास्क जरूर पहन कर आए।










