
– ‘CT ग्रुप’ के सहयोग से ‘द लर्निंग हब’ सोसाइटी द्वारा ‘इंटेलेक्चुअल मीट’ का सफल आयोजन
(पूजा मेहरा) : “द लर्निंग हब सोसायटी” की ओर से रेड क्रॉस भवन में पंजाब में विकास के मुद्दों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चीफ गेस्ट के रुप में सेंट्रल मिनिस्टर आफ स्टेट फ़ॉर फॉरेन अफेयर्स एंड कल्चर ऑफ इंडिया मीनाक्षी लेखी शिरकत करने पहुँची। इस दौरान पंजाब के विकास सम्बन्धी मुद्दों और कांग्रेस के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने खूब चर्चा की। 

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिक्योरिटी चूक को लेकर भी कांग्रेस को लगातार घेरती हुई नजर आई। वहीं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर भी सवालिया निशान खड़ा किया। 
मीनाक्षी ने कहा कि पुलिस की गाड़ियों को ठीक करवाने के लिए व आशा वर्कर्स को फीस देने के लिए तो पंजाब सरकार कंगाल है। पंजाब को कर्जे में डूबा दिया। सेंटर सरकार ने पिछले साल पंजाब को 17 नई ट्रेन दी थी। कांग्रेस ने तो पंजाब को दिवालिया बना दिया है। जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है कि अब कौन सी सरकार उन्हें चाहिए। जो निडर, निष्पक्ष हो या जो सिर्फ ऐलान करती हो और चढ़ाती सिर्फ कर्ज हो।
इस मौके पर CT ग्रुप से परमिंदर कौर चन्नी, नरिंदर पाल ढिल्लों, अर्जुन त्रेहन, अजय चोपड़ा, केडी भंडारी, सुशील शर्मा, पार्षद शैली खन्ना, सुखबीर चट्ठा, उर्वशी सैनी, वर्तिका मदान, हर्षिता, शाइना, अमृत कलसी, दीपाली बागड़िया, मनप्रीत सैनी, संजय कपूर, अश्वनी जिंदल, गोमती भगत, राघव ज्योति, राजेश ज्योति सहित कई भाजपा वर्कर मौजूद रहे।











