
(पूजा मेहरा) : कई बार पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर जनता के साथ बेरुखी व बदतमीजी करने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट बाईपास के पास से देखने को मिला जब पुलिस कमर्चारी ने बोलेरो गाड़ी पर डंडा मार गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।
जानकारी देते हुए गाड़ी चालक ने बताया कि वह पठानकोट बाईपास से अपने घर जा रहा था तभी एक पुलिस कर्मचारी ने मुझे रोका। वह गाड़ी को साइड पर लगा ही रहा था तब उन्होंने डंडा मारकर मेरी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही उसी पुलिस कर्मचारी ने पहले किसी और युवक के सिर पर डंडा मार उसका सिर फोड़ दिया था, इसके बाद उसी कर्मचारी द्वारा एक और अन्य युवक की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया। जिसके बाद जनता पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है कि जनता कितनी सुरक्षित है। अगर ऐसे ही पुलिस धक्का करती रहेगी तो इंसाफ कहा से होगा।











