Home Punjab जालंधरः सख्तियां सोमवार से दुकानें खुलने के समय सम्बन्धी, पढ़ें क्या बोले...

जालंधरः सख्तियां सोमवार से दुकानें खुलने के समय सम्बन्धी, पढ़ें क्या बोले DC घनश्याम थोरी

बयूरो: जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अफवाहों ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जहां पंजाब सरकार द्वारा 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है और अन्य कई सख्तियां बढ़ाई गई है। वहीं जिले में दुकानें खुलने के समय को लेकर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें खुलने का समय बताया जा रहा है। इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोड़ी ने बताया कि यह सिर्फ एक अफवाह है और अभी तक ऐसी कोई भी सख्ती राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक ने कहीं भी लागू नहीं की गई है। गोलमाल न्यूज़ पाठकों से अपील करता है कि ऐसी अफवाहों से दूर रहें और गोलमाल न्यूज़ पढ़ते रहें ताकि उन तक सही जारी आदेश पहुंच सके।