

साज़िश को समर्थन देने वालो को बक्शा नही जायेगा
बयूरो : प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी को सुरक्षा देने मे विफल रहे मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी व पंजाब सरकार के खिलाफ निकले मशाल मार्च मे पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान व ज़ोनल प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने कल की घटना के लिए कांग्रस को ज़िम्मेवार बताते हुए कहा की इसी कांग्रस की कातिल सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने वाली सोच विचारधारा नियत निति के चलते पंजाब व देश ने कई मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री खोए है। उसी सोच साज़िश के तहत मुख्यमंत्री चन्नी ने ड़ी.जी.पी पंजाब व एस.एस.पी फ़िरोज़पुर के रास्ते प्रधानमंत्री का रूट लीक किया। इसलिए साज़िश को समर्थन देने वाले किसी भी नेता व अधिकारी को बक्शा नही जायेगा इसका न्याय निश्चित रूप से होगा। सरीन ने कहा मोदी को चुनाव में हरा ना पाने वाली कांग्रस मोदी जी को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच रही है।










