(पूजा मेहरा) : नाइट कर्फ्यू दौरान कपूरथला रोड़ पर दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ जिसमें ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। युवक स्प्लेंडर बाइक पर था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निर्मल के रूप में हुई है जिसकी मौके पर मौत हो गई जो दकोहे का रहने वाला था। मृतक कपूरथला रोड के पास ही ठेके पर काम करता था। अभी तक एक्सीडेंट किस तरह से हुआ इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के सीसीटीव खंगाल रही है और अगली जांच कर रही है।







