

बयूरो : जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज ओमिक्रोन का नया मामला भी सामने आया है। जानकारी अनुसार ओमिक्रोन का जो नया मामला जिले में जो सामने आया है वह पिछले दिनों बैल्जियम से लौटे रोगी 52 वर्षीय पुरुष को ओमीक्रोन होने की पुष्टि हुई है।
जिले में अब तक ओमीक्रोन के 3 रोगी मिल चुके हैं। इसी के साथ वीरवार को जिले में 298 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मिले है जिसमे 2 दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही किसी ने दम नहीं तोड़ा है।










