

– पहले पायदान पर आने के कयास, बतौर एग्जीक्यूटिव हो सकता है आखिरी चुनाव, पढ़ें व देखें
बयूरो : जिमखाना चुनाव रविवार को होने जा रहे है। आखिरी दिन एग्जीक्यूटिव पद पर आखिरी बार चुनाव लड़ने जा रहे शालीन जोशी को शहर की प्रख्यात व आयरन लेडी पार्षद अरुणा अरोड़ा ने अपना समर्थन दिया है। इस बारे गोलमाल न्यूज़ से बातचीत करते हुए पार्षद अरुणा अरोड़ा व प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा ने कहा कि उनके हल्के सहित सम्पर्क में करीब 700 मतदाता है जोकि यूनके आग्रह पर शालीन जोशी को मतदान करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शालीन जोशी खासे वरिष्ठ सदस्य है और इस बार वह बतौर एग्जीक्यूटिव आखिरी बार चुनाव लड़ रहे है। जिनको पहले पायदान पर लाकर जिताना उनका मुख्य मकसद रहेगा। इस दौरान PEMA प्रधान डॉ. सुरिंदर पॉल व अंशुल अरोड़ा ने कहा कि वह सभी जिमखाना मतदाताओं से अपील करते है कि शालीन जोशी को भारी मतों से पहले पायदान पर जिताएं। उन्होंने कहा कि शालीन जोशी के विकास कार्यों से सभी सदस्य भकिभाँति वाकिफ है और उम्मीद करते है वह उन्हें ही पहले पायदान पर मतदान कर भारी बहुमत से जिताएंगे।











