
बयूरो : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जालंधर इकाई के चुनाव रविवार यानी 19 दिसंबर को होने जा रहे है जिस दौरान 2023 हेतु प्रधान चुना जाना है। ज्ञात होकि 2022 के डॉ. लालवानी पिछले वर्ष चुने जा चुके है। इस बार मुख्य रूप से डॉ. जेपी सिंह व डॉ. एमएस भूटानी के बीच टक्कर है। हालांकि डॉ. भूटानी अपने आप को वरिष्ठ बता वोटें मांग रहे हौ लेकिन IMA में वरिष्ठता डॉ. जेपी सिंह की अधिक है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जहां 2003 के बाद से 5-6 वर्ष डॉ. जेपी कल्चरल सेक्रेटरी रहे वही 2015 में सचिव भी रह चुके है। इसके अतिरिक्त उनके कार्यकाल में बेस्ट विंग का अवार्ड भी वह जीत चुके है। वहीं डॉ. भूटानी पिछले 2-4 साल से ही IMA में एक्टिव हुए है। डॉ. जेपी सर्जन फोरम के प्रधान भी रह चुके है। कुल 1397 मतदाता कल IMA के नए प्रधान का चुनाव करेंगे। इस दौरान 1000 से अधिक वोट पोल होने की आशंका जताई जा रही है।











