


बयूरो : जालंधर के थाना लांबड़ा अधीन आते पिंड गद्दोवाली में महिला सरपंच सुखविंदर कौर द्वारा धक्केशाही का मामला सामने आया है। इस दौरान माननीय अदालत के स्टे को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पिंड गद्दोवाली में कुलवंत सिंह व उनके भाई बलवंत सिंह की सांझी जमीन थी जिसको बलवंत सिंह ने धोखे से महिला सरपंच सुखविंदर कौर को बेच दिया। जिसके सम्बन्ध में उक्त मामले में स्थानीय अदालत द्वारा स्टे लागू किया गया था और मामला अभी भी माननीय जज सुधीर कुमार की अदालत में लंबित है।

लेकिन बावजूद इसके कानून के रखवाले सरपंच द्वारा ही उसकी धज्जियां उड़ाना गैरकानूनी है। जानकारी अनुसार पीड़ित पक्ष थाना लांबड़ा जा रहे है। गोलमाल न्यूज़ ने मौके पर जाकर दूसरे पक्ष का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कोई कुछ नही बोला। गोलमाल न्यूज़ सदैव सच का प्रहरी है और अगर इस बारे कोई अपना पक्ष रखना चाहता है तो सम्पर्क कर सकता है। उसका पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मौके पर धक्केशाही कर नींव खोद कर किए जा रहे अवैध निर्माण की वीडियो भी गोलमाल न्यूज़ के पास मौजूद है।











