


ब्यूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) द्वारा दस दिवसीय मेगा इंट्रा यूनिवर्सिटी इवेंट ‘मैग्नीट्यूड-2021’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां पूरे भारत और अन्य देशों के विद्यार्थियों ने फैशन शो में भी भाग लिया। 
यह भागीदारी विद्यार्थियों को ‘यूथ वाइब’ और ‘कैंपस प्रिंसेस’ जैसे व्यापक मंचों तक पहुंचने के लिए देश और दुनिया में अपनी विजयी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
‘मैग्नीट्यूड’ की योजना एक भव्य स्तर पर बनाई गई है, और इसमें नए विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करवाने के लिए कई अन्य प्रदर्शन और प्रतियोगिताएं भी आयोजन में शामिल हैं।













