


– पत्नी सुगंधा शर्मा ने की मीडिया से बदतमीजी, तथाकतिथ छुट भैया नेता ‘मौला’ की भूमिका संदिग्ध
बयूरो : फुटबाल चौक स्तिथ गंगा ऑर्थो केअर हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब एक परिजन पिता द्वारा अपनी मासूम बच्ची की टूटी उंगली को जोड़ने का झांसा देकर गलत आपरेशन करने के डॉ. पीयूष शर्मा पर सनसनीखेज व गम्भीर आरोप लगाए।
इस दौरान परिजन पिता ने बताया कि बच्ची की टूटी उंगली जुड़वाने वह यहां आए थे जहां उन्हें आपरेशन कर तार डालने की बात कही गई थी।
और 21 दिन बाद पट्टी खुलने पर उंगली जुड़ी होने का दावा किया गया था। लेकिन पट्टी खुलने पर उंगली टूटी निकली। जिसका डॉक्टर संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।
इस बारे मीडिया जब मौके पर पहुंचे तो पत्नी सुगंधा शर्मा ने मीडियाकर्मियों से बदतमीजी की वहीं एक तथाकतिथ छुट भैया नेता ‘मौला’ ने जहां पीड़ित पक्ष के हक में आ पहले डॉक्टर से हाथापाई तक की वहीं बंद कमरे में डॉक्टर को मिलने पश्चात पीड़ितों को चुप करके मौके से चले जाने को कहा।
इस सारे मामले में जहां डॉक्टर की भूमिका थोड़ी गलत सामने आ रही है क्योंकि वह मरीज के परिजनों को सही जानकारी मुहैया न करवा भ्रम में रखे हुए थे वहीं उक्त छुट भैया नेता मौला की भूमिका खासी संदिग्ध देखी जा रही है।











