Home Crime पंजाब : ग्रेनेड अटैक पठानकोट आर्मी कैम्प पर, हाई अलर्ट जारी, पढ़ें...

पंजाब : ग्रेनेड अटैक पठानकोट आर्मी कैम्प पर, हाई अलर्ट जारी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। कैंप के त्रिवेणी द्वार गेट पर बाइक सवारों ने ग्रेनेड फेंका था। घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान की जा रही है। बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। सैन्य क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग निकालने की कोशिश की जा रही है।

पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो और दो बख्तरबंद ब्रिगेड और बख्तरबंद इकाइयां हैं। जनवरी 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ था। पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारी मात्रा में असलहा बारूद से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पांच आतंकी मारे गए थे, वहीं सेना के करीब 8 जवान शहीद हो गए थे।