Home Punjab जालंधर : “आप” के लोकसभा इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा की उद्योगपतियों व...

जालंधर : “आप” के लोकसभा इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा की उद्योगपतियों व व्यापारियों से अहम बैठक, पढें व देखें 

(पूजा मेहरा) : आम आदमी पार्टी के लोक सभा इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा की ओर से आदमपुर के अलग-अलग इलाकों में उद्योगपतियों व व्यापारियों के साथ विशेष मीटिंग की। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पंजाब के अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की तरफ से भरपूर योगदान मिला तथा आने वाले समय में पंजाब के राजनीतिक समीकरणों पर रोशनी डालने का वादा किया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने उनकी पार्टी के प्रति योगदान की भरपूर सराहना की तथा उनकी कारगुजारी से बहुत प्रभावित हुए। रंधावा ने कहा कि कॉग्रेस सरकार के राजनैतिक दलो पर तीखा हमला बोल कहा की पिछले विधानसभा चुनावो मे सिर्फ राजनैतिक स्वार्थ पुरे करने के लिए कांग्रेस ने पंजाब मे नौजवानो को घर-घर नौकरी,बेरोज़गारी भत्ता,स्मार्ट फ़ोन,अपनी गाड़ी अपना रोज़गार,चार हफ़्तों मे नशा ख़त्म करने जैसे दर्जनो वादे किए जिनको पूरा नही किया। वही अब नई चन्नी सरकार ने एक भी योजना युवाओं के विकास के लिए शुरू ना करके पंजाब के नौजवानों के साथ धोखा किया है। जिसका जवाब पंजाब के नौजवान आने वाले विधानसभा चुनावो मे देगे। इस मौके पर उन के साथ सुरिंदर पराशर भी मौजूद रहे।