Home Crime जालंधर : चली गोली ठा-ठा! घायल खुद गाड़ी चला पहुंचा हॉस्पिटल, लड़की...

जालंधर : चली गोली ठा-ठा! घायल खुद गाड़ी चला पहुंचा हॉस्पिटल, लड़की का है मामला, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर में गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें  एक युवक घायल हो गया युवक को संजीवनी अस्पताल में दाखिल है। डॉ. कुलदीप के मुताबिक युवक का नाम अमरिंदर सिंह है जो फिरोजपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि गोली लगने के बावजूद युवक खुद ही कार चलाकर अस्पताल पहुंचा था।

जानकारी अनुसार गर्लस कालेज में पढ़ने वाली एक लड़की द्वारा शादी से इंकार करने के बाद एक युवक ने खुद को गोली मारने की कोशिश की है। युवक कल लड़की से मिलने उसके हास्टल पहुंचा मगर लड़की ने मिलने तथा शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने खुद को छाती पर गोली मार ली। घटना के बाद युवक खुद घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। डाक्टरों की टीम ने ओप्रेशन कर गोली बाहर निकाल ली है फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।