


ब्यूरो : पंजाब के पूर्व एडीजीपी ईश्वर चंद्र शर्मा के बेटे आदित्य शर्मा पर जालंधर पुलिस ने दूसरी FIR दर्ज की है। 14 अगस्त 2020 को आदित्य शर्मा और उसकी पत्नी के बीच चल रहे पुराने घरेलू विवाद की पेशी थी। जिसके राजीनामें दौरान एडवोकेट रमणीक सिंह शर्मा के चेंबर नंबर 370A में आदित्य ने अपनी पत्नी के साथ हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ कर खूब हंगामा किया था और अपने तथा परिवार के खिलाफ चल रहे घरेलू केस को वापस लेने का दबाव बनाया था। मगर रितु सलारिया ने मौके पर थाना बारादरी को सूचित कर आदित्य शर्मा के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर इस केस में थाना बारादरी की ओर से 1 साल तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले की शिकायत रितु ने जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह से की और इंसाफ की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसके तुरंत बाद एसीपी सेंट्रल बलविंदर इकबाल सिंह काहलों ने मामले की जांच कर आरोपी आदित्य शर्मा के खिलाफ थाना बारादरी में FIR दर्ज कर ली गई।















