


मेष राशिफल
सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।
वृषभ राशिफल
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।
मिथुन राशिफल
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे।अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी।
कर्क राशिफल
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें और संगति बदलें, अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें।
सिंह राशिफल
कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता और तनाव रहेंगे।
कन्या राशिफल
जल्दबाजी में हानि से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
तुला राशिफल
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी।यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। माता से अकारण वाक्युद्ध होगा।
वृश्चिक राशिफल
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे।
धनु राशिफल
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी की सुनि सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।
मकर राशिफल
निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशिफल
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
मीन राशिफल
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।















