


(पूजा मेहरा) : सुबह बीएड की बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के सदस्यों ने बस स्टैंड पानी की टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर धरना देने की रणनीति बनाते हुए घर का घेराव किया वही पुलिस मुलाजिमों की तरफ से अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया गया और धक्केशाही करने की कोशिश की। 
जिसमे कई अध्यापक घायल हो गए जिनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अध्यापको ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इश्तिहार जारी नहीं करते है हमारा प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। अगर हमारी जानि हानि होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।















