Home Crime जालंधर : ठगे ‘Leaf Consultancy’ व ‘SunBright Overseas’ ने कनाडा व पोलैंड...

जालंधर : ठगे ‘Leaf Consultancy’ व ‘SunBright Overseas’ ने कनाडा व पोलैंड भेजने के नाम पर लाखों, पीड़ितों से की मारपिटाई, पढ़ें व देखें

– मेरे पिता की Leaf वालों के बाउंसर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा दाढ़ी भी खींची गई : आकाशदीप

– जाली एक्सपीएरेंस सर्टिफिकेट बनाने के लिए SunBright वालों ने वसूले 10-10 हजार : पीड़ित

बयूरो : जालंधर के थाना बारादरी में उस समय कुछ ठग ट्रेवल एजेंटों का खुलासा हुआ जब करीब 5 पीड़ित मौके पर शिकायत लेकर पहुंचे। जानाकरी अनुसार पहले मामले में अरोड़ा प्राइम टावर में स्तिथ LEAF CONSULTANCY द्वारा आकाशदीप सिंह से अपनी पत्नी व बहन सहित कनाडा जाने के लिए सितंबर से दिसंबर 2020 तक करीब 5,75,000 रुपए लिए और एजेंट अमित शर्मा ने जाली वीज़ा दे दिया। जिसके पता उन्हें उनकी कनाडा बैठी बहन से लगा। जब इस बारे बातचीत करने वह इमीग्रेशन कार्यालय गए तो वहां मौजूद बाउंसर सिक्योरिटी वाले ने यूनके पिता की दाढ़ी खींची जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई। वही उनके खुद के मुक्का लगने पर दांत हिले व मसूड़े में चोट लगी है।

वही दूसरे मामले में पीकेएफ बिल्डिंग में स्तिथ SunBright Overseas द्वारा पोलैंड भेजने के नाम पर सुखविंदर सिंह निवासी अहमदगढ़, सुखजिंदर सिंह निवासी लुधियाना, बलौर सिंह निवासी फरीदकोट तथा जरनैल सिंह निवासी जगराओं से 60-60 हजार के हिसाब से कुल 2,40,000 रुपए ले लिए जबकि एम्बेसी फ़ाइल भेजी ही नही ओर झूठ बोल दिया कि वीज़ा रिजेक्ट हो गया है। वही उन्होंने बताया की उनसे जाली दस्तावेज बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये वसूले गए जबकि वह इससे पहले 6 वर्ष इकट्ठे दुबई रह कर आए थे।

इस बारे थाना प्रभारी रविंदर गौरी ने कहा कि शिकायतें मिल गई है। वह जांच कर रहे है जल्द गलती पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।