ब्यूरो : जालंधर के फिल्लौर में बनाए गए हाईटेक पर वीरवार सुबह डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा फिल्लौर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि फिल्लौर के हाईटेक नाके पर कोई भी पुलिस मुलाजिम तैनात नहीं है जिसके बाद डिप्टी सीएम ने गाड़ी से उतर कर खुद ही जांच करनी शुरू कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पास ही बने एक कमरे में आराम कर रहे थे जिसके बाद भड़के डिप्टी सीएम ने तीनों ही पुलिस मुलाजिमों से नाके पर मौजूद ना होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा लेकिन पुलिस मुलाजिम इस बारे में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दे सके, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने डीजीपी को फोन कर तीनों ही पुलिस मुलाजिमों को निलंबित करने का आदेश दे दिया। जिन पुलिस मुलाजिमों को निलंबित किया गया है उसमें एएसआई जसवंत सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह के साथ एक अन्य पुलिस मुलाजिम भी शामिल है।








