(पूजा मेहरा) : लेदर कॉम्प्लेक्स स्तिथ NIVIA स्पोर्ट्स फैक्ट्री में उस समय हंगामा देखने को मिला जब लगभग 2000 वर्कर्स ने काम ठप्प कर फेक्ट्री के बाहर नारेबाजी शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों का कहना है कि हर साल हमें 16000 रुपय बोनस मिलता था लेकिन अब कोरोना महामारी के पश्चात जब सब कुछ नार्मल हो चुका है और उनसे पहले की भांति कार्य करवाया जा रहा है और वह कर रहे है। फिर भी उन्हें सिर्फ 5000 बोनस दिया जा रहा है।
न ही सेलेरी बढाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वाशरूम जाने के लिए भी पास बनवाना पड़ता है जैसे किसी स्कूल में पढ़ते हो। अब यह प्रदर्शन उग्र होगा या शांत, आने वाला समय बताएगा जिसे गोलमाल न्यूज़ प्रमुखता से आरक्षित करेगा।
इस बारे जब HR अमन से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कई बार कर्मियों को बुला चुके है लेकिन वह नही आ रहे। उन्होंने कर्मियों के आरोपो को भी नकारा।








