


ब्यूरो : आदमपुर से 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म जैसे घटना सामने आई है। आदमपुर के गांव सारोबाद में एक 13 साल की बच्ची के साथ रिक्की नाम के शख्स ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित लड़की को आदमपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची भारी तादाद में पुलिस के उच्च अधिकारी SP मैडम मनजीत कौर ने बताया कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक गुरकीरत सिंह उर्फ रिक्की व उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के खिलाफ IPC की धारा 376(3), 323, 120B, 506, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट की धारा 3 व 4 और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
घर में अकेली थी, आरोपी ने पत्नी संग काम के बहाने बुलाया
आदमपुर की रहने वाली साढ़े 13 साल की लड़की ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। रविवार को उसकी मां रिश्तेदारी में जालंधर गई थी। पिता भी मजदूरी करने शामचौरासी चले गए। उसकी बड़ी बहन लुधियाना गई थी जबकि छोटी खेल रही थी। शाम करीब 6 बजे वह घर पर थी तो उसका पड़ोसी गुरकीरत सिंह उर्फ रिक्की ने उसे आवाज मारी कि तुझे तेरी भाभी बुला रही है, उसके साथ कुछ काम करवा दे। जब वह वहां गई तो गुरकीरत रिक्की ने कहा कि तुझे तेरी भाभी ने नहीं बुलाया।
घर के पीछे खंडहर की तरफ गई तो आरोपी ने मुंह में हाथ रख किया दुष्कर्म
फिर वह उनके घर के पीछे बने खंडहर की तरफ चली गई, जहां पर कुत्ते व उनके बच्चे रखे हुए थे। उस वक्त रिक्की की पत्नी जसप्रीत कौर अपने घर की छत पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। जब वह कुत्ते के पिल्ले को देख रही थी तो गुरकीरत रिक्की ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। उसने बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाना शुरू किया तो रिक्की ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पत्नी को बताया तो उसने थप्पड़ मारे
उसकी चीखने की आवाज सुनकर रिक्की की पत्नी जसप्रीत कौर नीचे आई तो तब तक उसने कपड़े पहन लिए थे। उसने जसप्रीत को बताना चाहा तो उलटा उसने उसे थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह घर आ गई। रात करीब 8 बजे उसके माता-पिता घर आए तो उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद वह सिविल अस्पताल आदमपुर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच लेडी इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर को सौंप दी गई है।







