Home Crime जालंधर : नया मोड़! SHO भुल्लर पर हमले के आरोपी घर देर...

जालंधर : नया मोड़! SHO भुल्लर पर हमले के आरोपी घर देर रात चोरी, चाबियां थी पुलिस के पास

ब्यूरो : जिला कमिश्नरेट पुलिस के SHO भगवंत भुल्लर पर हमले की घटना के बाद एक आरोपी कमलदीप सिंह (नेशनल स्विच गेयर के मालिक जसपाल सिंह का बेटा) की कोठी की चाबियां पुलिस ने ले ली जिसमें गाड़ी की चाबियां भी थी। इसी दौरान रात करीब 2.40 बजेे चोरों ने कमलदीप सिंह की कोठी के ताले तोड़कर हाथ साफ कर दिया। जिससे सवाल यह पैदा होता है कि चोरों ने चोरी की जब चाबियां पुलिस के पास थी। इतना ही नहीं चोरी की घटना के बाद से ही परिवारिक सदस्य पुलिस को जाँच के लिए बुला रहे हैं। चोरी हुए सामान की कीमत कितनी है इसका अंदाजा नहीं लग पाया है।