


ब्यूरो : जालंधर से एक सनकी एकतरफा प्यार में पागल लड़के की वजह से परेशान होकर नाबालिगा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। लड़की ने सुसाइड करने से पहले आरोपी लड़के के खिलाफ सुसाइड नोट में लिखा है कि गोपी नाम का लड़का उसे कई दिनों से छेड़ता रहा है, वह उसके साथ जबरदस्ती करता है। उसके साथ शादी करना चाहता है। नाबालिगा ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखकर गोपी नाम के युवक पर आरोप लगाया है। लड़की ने लिखा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले गोपी नाम का और टेंपो चालक युवक आए दिन उसको विवाह के लिए दबाव बना रहा है और उसके गली में आकर धमकियां देता है कि अगर तू मेरे साथ विवाह नहीं की तो तुझे और तेरे होने वाले पति को जान मार देंगे। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा कि कल भी गोपी उसके घर में आया और उसके साथ विवाह करने का दबाव बनाने लगा जिस से परेशान होकर उसने ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान देने की कोशिश की। इसके चलते लड़की को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







