Home Crime जालंधर : ‘मामला कुत्ते के कत्ल का’ : प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज,...

जालंधर : ‘मामला कुत्ते के कत्ल का’ : प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज, अगर दोषियों के नाम FIR में नही हुए नामजद तो संघर्ष होगा और तेज : अर्जुन त्रेहन

– कैसे कोई कर सकता है बेजुबान ओं की निर्मम हत्या : डिंपल मल्होत्रा

ब्यूरो : गत दिनों शहर में एक बेजुबान कुत्ते का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया था जो दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है और सारे मामले में पुलिस की ढीली कार्यवाही सामने आ रही है। मंगलवार को थाना दो के बाहर एनिमल एक्टिविस्ट डिंपल मल्होत्रा तथा भाजपा युवा मोर्चा मीडिया कोऑर्डिनेटर अर्जुन त्रेहन की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया क्योंकि अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किए जा रहे थे। रोष प्रदर्शन दौरान थाना दो के एसएचओ की गाड़ी को भी घर आ गया और मांग की गई कि जल्द से जल्द प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं जिसके बाद थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने मामले के आयु को हिदायत दी के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जल्द से जल्द दर्ज किए जाएं। इस बारे भाजपा युवा नेता अर्जुन त्रेहान ने कहा कि अगर पुलिस ढीली कार्यवाही ना करती और पहले ही दिन प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामले में अज्ञात पर एफ आई आर दर्ज करने की जगह जिस दोषी का नाम लिया जा रहा है उस पर मामला दर्ज करती तो आज रोज प्रदर्शन व थाना प्रभारी के घेराव की नौबत ही ना आती। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बयान तो कलम बंद कर लिए हैं लेकिन अगर निकटतम भविष्य में भी पुलिस की कार्यवाही ढीली रहेगी और दर्ज मामले में दोषी का नाम नामजद नहीं किया जाएगा तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे सारी डिटेल केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी दे दी गई है। अगर जरूरत पड़ी तो वह केंद्रीय मंत्री से भी मौके पर पहुंचने का आवाहन करेंगे। इस मौके पर एनिमल एक्टिविस्ट डिंपल मल्होत्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे कोई बेजुबान की निर्मम हत्या कर सकता है। ऐसे दोषियों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि वे जवानों पर अत्याचार करने वाले लोगों का हौसला ना बढ़े और इससे अन्य को भी सबक मिले। इस मौके पर राघव त्रेहन श्वेता सिंह एडवोकेट रतन कुमार दिलीप कुमार करण कुमार आदि उपस्थित थे।