

ब्यूरो : क्रांतिकारी साथियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शहीद दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए तीन गतिविधियों : देशात के गीत, चित्रकारी और कविता पाठ का आयोजन किया गया। सभी विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रेरक कविताएं और देशभति के गीत प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुडी विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित करने के लिए सुंदर चित्र भी तैयार किए गए। डा. शैलेश त्रिपाठी ( ग्रुप डायरेक्टर, इनोसैट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ) द्वारा इस सफल ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक टीम को बधाई दी गई।उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए युवाओं को देश की आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।
गतिविधियों के विजेता इस प्रकार है :
देशात गीतप्रतियोगिता : प्रथम- आकांक्षा ( बीकॉम 6 वांसमैस्टर ), द्वितीय- अलीजा ( बीकॉम 2 समैस्टर ), तृतीय- मनरूप ( एमबीए 4 समैस्टर )
कवितापाठप्रतियोगिता : प्रथम – सुनालीशर्मा ( बीएससी 6 समैस्टर ), द्वितीय- किरणदीप ( बीकॉम 6 समैस्टर ), तृतीय- मनीषा ( बीसीए । समैस्टर )
पेंटिंग प्रतियोगिताः प्रथम- अल्पना ( बीकॉम 4 समैस्टर ), द्वितीय- एकता ( बीसीए + समैस्टर ), तृतीय- अंशशर्मा ( बीएससी एग्री 6 वां समैस्टर )







