Home Punjab सुखपाल खैहरा फिर हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

सुखपाल खैहरा फिर हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

 – कांग्रेस की दोआबा राजनीति में बदलेंगे समीकरण 

– भुलत्थ से कांग्रेस की टिकट की चाह रखने वालों के टूटेंगे दिल

( अभिनंदन भारती ) : आम आदमी पार्टी की टिकट से 2017 में विधायक बनने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा की एक बार फिर से कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। संभावना है कि जल्द ही वह दोबारा कांग्रेसी बन जाएंगे और अगला चुनाव भुलत्थ से कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस की टिकट पर भुलत्थ से चाहत रखने वाले कई कांग्रेसी नेताओं के दिल टूट जाएंगे। गौर हो कि राणा गुरजीत सिंह के खासमखास गोरा गिल के साथ – साथ रणजीत सिंह यहां से कांग्रेसी टिकट के चाहवान है। मगर लगता है कि अगर खैहरा ने कांग्रेस का हाथ थामा तो टिकट उन्हें ही मिलेगी। यही नहीं कांग्रेस के भीतर दोआबा हलके को लेकर समीकरण भी बदलेंगे। क्योंकि जब से राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट पद से हटाया गया है, तब से ही राणा का कद पार्टी के भीतर कम हुआ है और दोआबा में पार्टी को कोई भी मजबूत नेता नहीं मिल पा रहा है। खैहरा की अंदरखाते कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी है। मगर कुछ दिन पहले जिस तरह से ईडी ने खैहरा पर शिकंजा कसा है, उसको देखते हुए पार्टी हाईकमान ने अभी उनके पार्टी में शामिल होने को हरी झंडी नहीं दी है। वहीं कांग्रेस के भीतर खैहरा के विरोधियों ने भी मोर्चा खोल दिया है और हाईकमान को साफ कर दिया है कि ईडी के शिकंजे में फंसे खैहरा को अगर पार्टी में शामिल किया जाता है तो इससे पार्टी का ग्राफ कमजोर पड़ेगा।