Home Punjab नानक सोच वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाया जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज का...

नानक सोच वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाया जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज का समागम

ब्यूरो : नानक सोच वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से स्वर्गवासी महिंदर कौर और स्वर्गवासी स. जोगिन्दर सिंह मुल्तानी की याद में तीसरा जरूरतमंद लड़कियों के आनंद कारज का समागम करवाया गया। यह आनंद कारज समागम 21 मार्चदिन रविवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक गांव अवान घोड़े शाह, ब्लॉक टांडा, जिला होशियारपुर में करवाया गया। यह समागम जरूरतमंद परिवारों के घर की लड़कियों की शादी के लिए करवाया गया। जिसमे 31 लड़कियों की शादी सम्पन करवाई गई।