


ब्यूरो : बसंत ऋतु में शादियों के सीजन के बीच, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रूपम के. ग्रेवाल द्वारा स्थापित और पंजाब में विकसित फैशन लेबल जामावर मिनक्स (जे.एम) के भव्य स्टोर का जालंधर के मॉडल टाउन में शुभारंभ किया गया। ब्रांड के नये स्टोर के उद्घाटन के दौरान एक दिलकश कलेकशन रियासत का भी अनावरण हुआ। जे.एम का मुख्य आउटलेट पठानकोट में है। इस लेबल का एक स्टूडियो चंडीगढ स्थित एलांते मॉल में है और एक स्टोर बैंगलोर में भी है।
रूपम के. ग्रेवाल, जिन्हें मुख्य रूप से ब्राइडल पहनावे के लिए जाना जाता है, ने शादियों के इस सीजन में अपने शाही लुक देने के लिए पारंपरिक फुलकारी कला को जीवंतता को जुर्दोजी-बका वर्क के साथ मिलाया है। मशहूर डिजाइनर रूपम ग्रेवाल, जिन्होंने कुछ वर्षों से विभिन्न प्रकार की कढ़ाई पर काम किया है, उन्होंने कहा, हमारे पास जालंधर से बहुत काम आ रहा था, खासकर दोआबा क्षेत्र के एन.आर.आई इसमें ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे, इसीलिए हमने जालंधर में एक स्टोर खोलने का फैसला किया, जोकि यह सेंटर है।
शादियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए हम मेहंदी, रिसेप्शन जैसे आयोजनों के लिए खूबसूरत परिधान लेकर आये हैं। हमारा फोकस कॉकटेल गाउन, लहंगा, पंजाबी शरारा और पारंपरिक जरदोजी दुबका कढ़ाई, बोकडसिल्क शरारा सुट आदि पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। स्टोर खुलने की औपचारिक घोषणा के दौरान, पंजाबी फिल्म अभिनेत्री व मॉडल आकांक्षा सरीन और रहमत ने रियासत और रूपम द्वारा तैयार अन्य डिजाइनर परिधान पहनकर दिखाये।
जे.एम कलेशन के प्रदर्शन के लिए एक फैशन-शो भी आयोजित किया गया, जिसमें पेशेवर मॉडलों की बजाय व्यावसायिक कोर्स कर रही युवतियों रूहानी, अर्शलीन, अमीषा ने भाग लिया। इसमें तीसरी कक्षा की छात्रा ने भी हिस्सा लिया। सभी लड़कियां डीपीएस बधानी पढ़ चुकी हैं या फिलहाल वहां पढ़ रही हैं। यहां तक कि आकांक्षा सरीन भी डीपीएस बधानी की छात्र रह चुकी है।
डिजाइनर होने के अलावा, रूपम पठानकोट के निकट डीपीएस, बधानी का भी संचालन करती है। रूपम ने कहा, गिफ्ट सेशन में हमने दुल्हन के लिए बेबी ब्लेंकेट सेट रखे हैं। ये बेबी कंबल तब उनके काम आयेंगे, जब वे मां बन जाएंगी। यह एक सुंदर उपहार विकल्प पसंद आये, बेबी सेट में ग्राहक की इच्छानुसार मोनोग्राम लगाया जाता है।
Home Entertainment जालंधर : अभिनेत्री रहमत रतन, आकांक्षा सरीन ने पारंपरिक डिजाइनर ‘जामावर मिनक्स’...







