Home Crime जालंधर : 14/15 वर्षीय मासूम लड़कियों पर अत्याचार करने वाले बाप-बेटे पर...

जालंधर : 14/15 वर्षीय मासूम लड़कियों पर अत्याचार करने वाले बाप-बेटे पर मामला दर्ज करने में लगे 7 दिन

– SHO रमनदीप का दावा छापेमारी जारी, जल्द गिरफ्त में होंगे दोनों आरोपी, पढ़ें मामला व देखें

ब्यूरो : जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में खाद कारोबारी बाप-बेटे ने नाबालिग बहनों को गली में दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से मारपीट की ख़बर सामने आ रही है। बाप-बेटे की यह गुंडागर्दी किसी को पता न चलती, अगर वहां CCTV कैमरे की फुटेज सार्वजनिक न होती। इस दौरान आसपास के लोग इकट्‌ठा भी हुए लेकिन तमाशबीन बनकर खड़े रहे। मारपीट की घटना 3 मार्च को हुई थी लेकिन अब उसकी CCTV फुटेज बाहर आई तो पुलिस ने आरोपी खाद कारोबारी बाप-बेटे के खिलाफ थाना डिवीजन 7 में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।उत्तर प्रदेश के बहराइच की रहने वाली 15 साल की लड़की ने बताया कि वह अपने माता-पिता व 14 साल की बहन के साथ न्यू गीन माडल टाउन में रहती है। उसकी मां आशा देवी न्यू ग्रीन मॉडल टाउन के मकान नंबर 179 में रहने वाले खाद कारोबारी अनिल कुमार उर्फ हैप्पी के घर दो महीने काम किया था। उसकी मां ने खाद कारोबारी से दो महीने के 8 हजार रुपए लेने थे, इसलिए उसने काम पर जाना बंद कर दिया। इसी दौरान उन्हें पैसों की जरूरत पड़ गई। मां ने उसे पैसे लेने के लिए खाद कारोबारी के घर भेजा। वहां जाते वक्त रास्ते में उसे कारोबारी अनिल हैप्पी का बेटा ऋषि गलत शब्द कहने शुरू कर दिए। उसने ऐसा न करने को कहा तो भड़का आरोपी ऋषि उसके साथ मारपीट करने लगा। नाबालिग बहनों ने आरोप लगाया कि आरोपी बाप-बेटे ने उनके कपड़े भी फाड़े हैं। आरोपी बाप-बेटे ने उन्हें धमकाया था कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। इस वजह से दोनों बहनें घर गई और मां-बाप को इसके बारे में बताया लेकिन पुलिस को उसी वक्त सूचना नहीं दी। इस मामले में जब CCTV फुटेज निकल आई तो उनके बयान लेकर केस दर्ज कर लिया गया। इस बारे जब SHO रमनदीप से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि मामले में छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा।