

ब्यूरो : एन.टी.ऐ द्वारा करवाई गई जे.ई.ई मेन्स में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के 18 छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गर्व के साथ बताया कि जनरल कैटेगरी में तेजस बुधवाल ने 98.5 प्रतिशत, जॉय ने 97.5 प्रतिशत, दीपांश राणा ने 95.01 प्रतिशत, काव्या अग्गरवाल ने 89 प्रतिशत, एमडी अदनान हमीद ने 88 प्रतिशत, आदित्या नवनीत शर्मा ने 84 प्रतिशत, हिमांशु सिंह ने 83.37 प्रतिशत, अवनीश सिंह ने 82 प्रतिशत और एससी केटेगरी में आदेश पासवान ने 93.76 प्रतिशत, ओबीसी कैटेगरी में दीपक कुमार ने 84.86 प्रतिशत के साथ पास की है और दक्ष लांब, विविन वढेरा, अनुज कौशल, उदय चन्दन, प्रणव शर्मा, श्रद्धा गोयल, कुषाग्रा खन्ना, प्रियांशु श्रीवास्तवा ने बेहतरीन अंकों के साथ परीक्षा पास की है। चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही नाम चमकाने को प्रेरित किया और अध्यापकों को इसी प्रकार छात्रों का साथ देने को कहा।







