Home Crime जालंधर : फायरिंग दूसरी बार मात्र कुछ घण्टों में, 3 दिनों में...

जालंधर : फायरिंग दूसरी बार मात्र कुछ घण्टों में, 3 दिनों में तीसरी घटना, पढ़ें मामला व देखें

बयुरो : शहर में पिछले 3 दिनों से लगातार तीसरी बार गोली चलने की सूचना सामने आई है। रात को जालंधर में मकसूदां थाना के अंतर्गत आते गांव नंगल सलेमपुर में गोली चलने की खबर आई थी, जिसके बाद सुबह लांबड़ा में फिर गोली चलने की खबर सामने आई है। लांबड़ा में परिवारिक मतभेद में गोली चल गई, जिसमें 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को सकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल परिजन गोली चलने की घटना से इंकार कर रहे है लेकिन ई.एस.आई. अस्पताल के सूत्रों ने गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पुष्टि की है। युवक की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांवअलीचक्क के रूप में हुई है। युवक की उम्र 24 साल के करीब बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि उसे एक से अधिक गोली लगी है।