

ब्यूरो : ह्यूमैनिटी एनजीओ की ओर से स्थानीय गांधी वनिता आश्रम में धियां दी लोहड़ी बनाई गई। जिसमें आश्रम की लड़कियों के द्वारा बहुत सुंदर गीत पेश किए गए। इस मौके पर प्रेसिडेंट संजीवा थमन ने कहा कि हमें लड़कों के साथ साथ लड़कियों की भी लोहड़ी सेलिब्रेट करनी चाहिए। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट नीना अग्रवाल शिल्पी धीर और मन्नत सहित सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि संस्था के द्वारा समय-समय पर समाज भलाई के कई प्रकार के कार्य किए जाते रहे हैं। पिछले दिनों संस्था की ओर से स्थानीय सिविल अस्पताल में जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया और संस्था की ओर से वैक्सीनेशन कैंप भी लगाए गए। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट संजीव थमन ने बताया कि समाज भलाई के कार्य आने वाले समय में भी जारी रहेंगे।












