

(पूजा मेहरा) : ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से लोहड़ी के त्यौहार पर मुलाजिमों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं पुतला फूंक प्रदर्शन किया। लोहड़ी के पर्व पर उन्होंने सरकार की झूठे वायदों की पोटली को जलाया जो कि सिर्फ ऐलान करती रही पर अमल नही किया। 
जानकारी देते हुए सुखजीत सिंह ने कहा की चन्नी सरकार ने कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने का ऐलान किया था पर अभी तक वह लागू नहीं हो पाया और आचार संहिता लग गई सरकार ने उनके साथ सिर्फ वायदे किए और कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का जो ऐलान किया उस पर कोई अमल नहीं किया जिस कारण मुलाजम अभी भी वैसे के वैसे ही है और उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब सरकार ने उनके कड़े संघर्ष को नजरअंदाज कर दिया और उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए उसी तरह चुनावों के दौरान वह भी मौजूदा पंजाब सरकार के लिए अपने दरवाजे बंद रखेंगे और उस सरकार को सत्ता में लेकर आएंगे जो उनकी मांगे पूरी करें और मुलाजिमों के हित को समझें।










