
– मेरी बेटी का पिता है साजन शर्मा, कोर्ट को किया गुमराह व मांगा दहेज : अनु शर्मा
ब्यूरो : पंजाबी सिंगर व बिग बॉस 15 फेम अफसाना खान और साजन शर्मा की शादी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की शादी रुकवाने के लिए एक महिला ने मोहाली की कोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली अनु शर्मा ने दायर की है।
मोहाली की कोर्ट में दायर याचिका में अनु ने कहा कि वह साजन शर्मा की पहली पत्नी है और साजन ने उसे धोखा देते हुए कोर्ट में एक तरफा तलाक लिया है। अनु ने अपने वकील HR त्रेहन के जरिए मोहाली की अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में कहा है कि साजन ने मोहाली स्थित अदालत में तलाक का जो केस दाखिल किया था। उसमें उसके गांव और जिले का नाम बदलकर भेजे गए हैं।
अनु ने बताया है कि उसकी साजन से 2014 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद दहेज के लिए परेशान करने लगा, जिसके चलते वह अपने मायके आ गई थी। फरवरी 2016 में उसने एक बेटी को जन्म दिया और वह जब जीरकपुर आई तो साजन ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। उसने रायपुर की फैमिली अदालत में केस दायर किया था।










