
ब्यूरो : मदन फ्लोर मिल चौक के पास वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें देखते ही देखते लाखों का माल जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने वर्कशॉप मालिक को हौसला दिया तो वर्कशॉप मालिक ने सभी लोगों के बीच कहा आज मेरी जिंदगी की कमाई जलकर राख हो गई। इस दुख की घड़ी में आधी रात को सर्दी के बीच ना तो कोई पार्षद यहां पहुंचे और ना ही मौजूदा विधायक। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा का इस दुख की घड़ी में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।
घटना की जानकारी देते हुए वर्कशॉप मालिक ने बताया कि वह थोड़ा टाइम पहले ही वर्कशॉप को बंद कर घर पहुंचे थे। उन्हें पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि आपकी वर्कशॉप से धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंच वर्कशॉप का गेट जब तक खोला तो आग की लपटें भयंकर रूप ले चुकी थी जिस वजह से वर्कशॉप के अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो चुका था।












