Home Punjab पंजाब : 26 जनवरी को कौन कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, पढ़ें

पंजाब : 26 जनवरी को कौन कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, पढ़ें

ब्यूरो : 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर लुधियाना में राज्यस्तरीय समारोह होगा, जिसमें प्रदेश के गवर्नर बीएल पुरोहित राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। CM चरणजीत चन्नी जालंधर में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में लिस्ट जारी कर दी गई है।

गवर्नर और CM के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा KP सिंह SBS नगर और डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्‌टी फाजिल्का में तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा अमृतसर और डिप्टी CM OP सोनी बठिंडा में झंडा लहराएंगे।

मंत्रियों को सौंपे गए यह जिले

लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा फतेहगढ़ साहिब, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पटियाला, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा पठानकोट, रेवेन्यू मंत्री अरुणा चौधरी होशियारपुर, शहरी विकास मंत्री सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया तरनतारन, टेक्निकल एजुकेशन मंत्री राणा गुरजीत सिंह गुरदासपुर, जल सप्लाई मंत्री रजिया सुल्ताना संगरूर, पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला बरनाला, फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु मोगा, कृषि मंत्री रणदीप नाभा एसएएस नगर यानी मोहाली, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार वेरका फिरोजपुर, जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां रोपड़, शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह कपूरथला, ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मानसा और उद्योग मंत्री गुरकीरत कोटली मालेरकोटला में झंडा लहराएंगे।