
बयूरो : जालंधर में मंगलवार को एक सैलून में काम करने वाले युवक को उसी के मोहल्ले में लुटेरों ने नंगा कर पीटा फिर लूट को अंजाम देकर लूटेरे फरार हो गए। लूट-मार के शिकार हुए गुरु संत नगर निवासी आकाश ने बताया कि जब वह मॉडल हाउस की तरफ से आ रहा था तो जैसे ही अपने मोहल्ले में पहुंचा, वहां कुछ नशेड़ी युवकों ने उसे घेर लिया। पहले सभी उसे धक्के मारने लगे और पैसे मांगने लगे। जब मना किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों और बेसबाल बैट से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े तक उतार डाले। तत्पश्चात जेब में पड़े 11 हजार रुपए और मोबाइल फोन लेकर वह फरार हो गया।










