

– 6 को छावनी सहित दीपनगर व लाल कुर्ती बाजार बंद की कॉल, पढ़ें व देखें
ब्यूरो : जालंधर के शिवपुरी रामबाग दीपनगर से बेअदबी के बाद चोरी हुआ शिवलिंग मंगलवार शाम को परागपुर के निकट से सफलतापूर्वक पुलिस द्वारा प्राप्त कर लिया गया है पर किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के आलाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त शिवलिंग धार्मिक मर्यादा अनुरूप शिवपुरी रामबाग में कमेटी को सौंप दिया। दूसरी ओर शिव भक्तो द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण 6 जनवरी को कैंट, दीपनगर, लालकुर्ती के बाजार बंद कराने की काल दी है। वही इस संबंधी कैंट थाना प्रभारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शिवलिंग मिला है तथा जल्दी ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 










