Home Punjab प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल फिरोजपुर में पंजाब मे बनाने वाली भाजपा सरकार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल फिरोजपुर में पंजाब मे बनाने वाली भाजपा सरकार की नींव रखेंगे  : के.डी भंडारी

नार्थ विधानसभा से पूर्व सीपीएस भंडारी के नेतृत्व में 50 बसों का काफिला होगा रवाना

ब्यूरो : पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी द्वारा कल फिरोजपुर में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की रैली को लेकर विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में बैठक की गई इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि कल होने वाली रैली के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। पूर्व सीपीएस भंडारी ने बताया कि मंडल नंबर 1,2 और 3 के मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल में पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है, और 50 बसें जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से फिरोजपुर जाएंगी। इस दौरान पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने कहा देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बनने वाली सरकार का नींव पत्थर रख देंगे। पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने हर कार्यकर्ता को विनती है कि कल सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए फिरोजपुर पहुंचे भंडारी ने एक बार फिर दोहराया कि पंजाब की तरह की खुशहाली और विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही एक भी तलब है, और हम सब को एकजुट होकर पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए।