Home Crime जालंधरः अवैध निर्माणों पर क्यों हो रही निगम की मेहरबानियां, अब न्यू...

जालंधरः अवैध निर्माणों पर क्यों हो रही निगम की मेहरबानियां, अब न्यू गौतम नगर में कटने लगी Illegal कॉलोनी

बयूरो : जालंधर में लगातार अवैध निर्माण व इललीगल कॉलोनियां सामने आ रही है और नगर निगम पुडा आदि कुंभकर्णी नींद सो रहे है। इसी कड़ी में एक मामला ऐसा सामने आया है जहां निगम के MTP मेहरबान की मेहरबानियां सीधे तौर पर देखने को मिली है। ATP वज़ीर राज के अधीन आते इलाके डंप रोड पर न्यू गौतम नगर में एक इललीगल कॉलोनी कटनी आरम्भ हो गई है। इस बारे RTI एक्टिविस्ट व शिकायतकर्ता रवि छाबड़ा ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को भी लांगता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त MTP-ATP की जोड़ी के भ्रष्टाचार का ही नतीजा है न्यू गौतम नगर डंप रोड पर कट रही इललीगल कॉलोनी। रवि ने कहा कि वह इस मामले में आवश्यकता पड़ने पर माननीय अदालत का दरवाजा खटखटाने से भी गुरेज नही करेंगे और नगर निगम के अधिकारियों को बाकायदा नामी तौर पर पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारी कैसे कॉलोनाइजरों को इललीगल कॉलोनी काटने की गुप्त परमिशन दे सकते है।