











– नहीं होने देंगे कार्यक्रम, SDM के आदेशानुसार नही दी गई परमिशन : SHO
बयूरो : राज्य में ओमिक्रोन का मामला सामने आने के बाद से सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसी कड़ी में दोआबा क्षेत्र में किसी भी निजी आयोजक को किसी तरह के कार्यक्रम इकट्ठ की परमिशन नही दी जा रही। लेकिन एक निजी आयोजक ‘B4 No.1’ कानून व प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए लोगों की सेहत व जान से खिलवाड़ करते हुए एक पंजाबी गायक की स्टार नाईट आयोजित करने जा रहे है। इसी कड़ी में ज हिट देखते हुए गोलमाल न्यूज़ ने मुहिम का आगज़ किया जिसका DC कपूरथला आईएएस दीप्ति उप्पल ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम फगवाड़ा को पहले परमिशन बारे जांच कर अनुपलब्धि पर उचित कार्यवाही हेतु आदेश दिए। इस बारे गोलमाल न्यूज़ से बतव्हित करते हुए एसडीएम फगवाड़ा ने बताया कि उन्होंने सारी जांच कर ली है, उक्त आयोजको को सम्बन्धी कार्यक्रम की किसी तरह की परमिशन नही दी गई है। उन्होंने सम्बन्धी SHO को मौके पर उचित एक्शन हेतु आदेश दे दिए है। उन्होंने गोलमाल न्यूज़ की मुहिम की भी तारीफ की।
इस बारे जब आयोजको के विभिन्न सम्पर्क नम्बरों पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यूनके पास सहित परमिशन है लेकिन वह किस सम्बन्धित अथॉरिटी से ली गई है, उसको स्पष्ट नही कर पाए। वहीं वह पत्रकार से बदतमीजी करते भी सुनाई दिए कि वह सड़क और नही रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जिसके पैसे वह भर चुके है।
गोलमाल न्यूज़ लोगों से अपील करता है कि सेहत के साथ-साथ मौके पर रंग में भंग पड़ने से बचने के लिए उक्त लचर गायिकी को प्रोमोट करने वाले व नियमो को तोड़ने वाले कार्यक्रम में शिरकत न करें। इस बारे सम्बन्धी SHO से जब सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आदेशानुसार मौके पर कार्यक्रम आयोजित नहीं होने देंगे क्योंकि उन्हें SDM ने आदेश दिए है कि बिना परमिशन उक्त कार्यक्रम करवाया जा रहा है जो आयोजित नही किया जा सकता।










